बबेरू में पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों से पानी की समस्या को लेकर बबेरू कस्बा परेशान है। टयूबबेल फेल होने से अचानक समस्याएं और बढ़ गई हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में कई दिनों से पेयजल संकट व्याप्त है। लोगों के घरों में पानी न होने से परेशानियां बढ़ गई है। अधिकारी-कर्मचारी समस्या से मुंह मोड़े हुए है। जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया था लेकिन उच्चाधिकारी आदेश देने के बाद क्या परिणाम हुआ भूल जाते हैं। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस समस्या का समाधान नहीं किया तो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।